सीकर
बारिश से मकान गिरा मुआवजे की मांग
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

पाटन नीमकाथाना, (निंस.)। पाटन के निकटवर्ती ग्राम में इस महीने की हो रही बारिश से एक मकान गिरने का समाचार मिला है। मिली जानकारी अनुसार डोकन ग्राम पंचायत में लगातार वर्षा के कारण महेश कुमार मीणा पुत्र रामचंद्र मीणा के मकान की चारदीवारी गिर गई।पड़ोसी संतोष कुमार के दीवार व गेट पर गिर गई। जिससे वह भी धराशाई हो गए। इसमें दोनों लोगों का नुक़सान हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि बलराम का कहना है जिसका नुकसान हुआ है वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। प्रशासनिक मदद इनको मिल जाए तो इनके लिए बहुत अच्छा होगा। मार्च के महिने में हो रही बारिश से महेश व इसके पड़ोसी दोनों का नुक़सान हुआ है। प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए। पीड़ित लोगों ने मुआवजे की मांग की है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
