Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पोषण मेले का हुआ आयोजन

पोषण मेले का हुआ आयोजन

सीकर । महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर शहर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत परियोजना मे पोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमे सभी आंगनबाडी शिक्षिकाओ ने भाग लिया। मेले मे परियोजना अधिकारी रिया पुनिया द्वारा पोषण पखवाड़े के महत्व और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया कि मोटे अनाज के द्वारा हम कुपोषण से बच सकते है चूकि केन्द सरकार द्वारा जारी बजट 2023-24 मे मोटे अनाज पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करते हुए इसे श्रीअन्न मिलेटस वर्ष घोषित किया है ,सरकार द्वारा 2018 मे पोषण अभियान के तहत मार्च माह मे ये पखवाड़ा मनाया जाता है इसी थीम को लेकर तीन प्रतियोगिताऐ आयोजित की गई, मोटे अनाज के विभिन्न व्यंजन, मोटे अनाज के महत्व पर चार्ट प्रतियोगिताऐ
और विभाग लाभान्वित बच्चो की स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता ,व्यजन प्रतियोगिता मे प्रथम ललिता जागीड, द्वितीय रूकमा, तृतीय सरोज शर्मा चार्ट प्रतियोगिता मे प्रथम मंन्जू कुमावत, द्वितीय छोटी देवी, स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता मे तन्वी, शेजा ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी कंचन शर्मा, सैक्टर सुपरवाइज़र उम्मेद कंवर, सरिता ढाका ,वन्दना शर्मा ,वरिष्ठ लिपिक सुभाष वर्मा, परियोजना समन्वयक विक्की चौहान, पीएमएमवीआई आपरेटर बनवारी लाल कुमावत मौजूद मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा