Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान आदेश 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक का किया भुगतान

ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान आदेश 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक का किया भुगतान


सीकर एक अप्रेल। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की संयुक्त निदेशक योगबाला सुण्डा ने बताया कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक राशि के भुगतान आदेश जारी कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले के 718 बीमा परिपक्वता स्वत्व के दावे प्राप्त हुए, इन सभी का 31 मार्च से पूर्व ही निस्तारण कर दिया गया।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने विभागीय पोर्टल पर एक अप्रेल 2023 को भुगतान आदेश पर एक क्लिक कर ऑनलाईन जारी किए। इन 718 बीमा दावों में कुल 55 करोड़ 17 लाख 8 हज़ार 726 रूपये का भुगतान किया गया है। जिला कलेक्टर ने शत-प्रतिशत दावों के निस्तारण होने पर बीमा विभाग द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की । इस दौरान बीमा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा