Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मानवता हुई शर्मसार, कन्या का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

मानवता हुई शर्मसार, कन्या का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी


पाटन नीमकाथाना, (निंस)।दुनिया में कुछ ऐसे हैवान भी है जोकि माता रूपी कन्या का अपमान करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला पाटन तहसील मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रामपुरा बेगा की नांगल में देखने को मिला है। जहां किसी अज्ञात कलयुगी मां ने अपने चार माह के भ्रूण को झाड़ियों में फेंक कर अपने पाप को छुपाने तथा उजागर होने पर पर्दा डाला है। डॉ सुरेश यादव रामपुरा बेगा की नांगल एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पाटन पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर सीएससी पाटन पहुंची। पुलिस ने भ्रूण का डीएनए जांच करवा कर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा