Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पर्यावरण मित्र पर जानलेवा हमला मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पर्यावरण मित्र पर जानलेवा हमला मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पाटन नीमकाथाना, (निंस)।पर्यावरण मित्र महेश सैनी भराला पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्राम के लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को भेज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को शिघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि महेश सैनी पर्यावरण एवं भारी ब्लास्टिंग के विरुद्ध समय-समय पर मांग उठाते रहते हैं, तथा लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को भारी ब्लास्टिंग की शिकायत पर डीजीएमएस अजमेर की टीम जांच करने महावा की ढाणी कुइयां आई हुई थी, महेश सैनी को ज्ञात होने पर वह अपने साक्ष्य दस्तावेज लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से ही अवैध खनन करने वाले लोग मौजूद थे, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से महेश सैनी पर जानलेवा हमला कर दिया तथा नीचे पटक कर बेरहमी से मारा जिससे महेश सैनी के काफी गुप्त चोटे भी आई है। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बीच-बचाव कर उसे बचाया गया अन्यथा हमला करने वाले लोग उसको जान से मार देते। साथ ही लोगों के सामने खनन माफियाओं ने पर्यावरण मित्र महेश सैनी को जान से मारने की एलानिया धमकी भी दी। पर्यावरण मित्र महेश सैनी द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को क्षेत्र में हो रही भारी ब्लास्टिंग एवं अवैध खनन को लेकर शिकायत पत्र भी दिया था उसी को लेकर इस पर जानलेवा हमला किया गया है। ग्रामीणों ने जानमाल की रक्षा की मांग की है तथा अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पीयूसीएल के कैलाश मीणा भराला, मनीराम यादव, धर्मपाल सैनी, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा