Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रक्तदान शिविर में 321 युनिट रक्तदान हुआ 

रक्तदान शिविर में 321 युनिट रक्तदान हुआ 

कांवट, कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को समस्त ग्राम जनता के तत्वावधान में आंठवा स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ कांवट सरपंच मीना सैनी, जुगलपुरा सरपंच कैलाश मीणा व चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामजीलाल सामोता के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। शिविर में संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर व एसएमएस हॉस्पिटल की टीम द्वारा रक्त संग्रहन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 321 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में आयोजकर्ताओं द्वारा रक्त संग्रह करने आयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांवट सरपंच मीना सैनी, जुगलपुरा सरपंच कैलाश मीणा, चिकित्सा प्रभारी डॉ रामजीलाल सामोता, डॉ सुनील रुलानिया, कांग्रेस जिला महासचिव आनंद सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामावतार बड़सरा, सांवरमल अग्रवाल, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश खोखर, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, श्यामलाल सैनी, सपना यादव, बुद्धि प्रकाश जोशी, दीपेंद्र सैनी, राजू रोलाण, रंगलाल स्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि व आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा