Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रेम सिंह बाजोर ने मूक बधिरों की स्कूल का उद्घाटन किया

प्रेम सिंह बाजोर ने मूक बधिरों की स्कूल का उद्घाटन किया

स्कूल को हर साल 11 हजार रुपए देने की घोषणा

पाटन नीमकाथाना, (निंस)। हसामपुर गांव में मूकबधिर व मानसिक बच्चों के स्कूल के उद्घाटन में फीता काटने सुबह 11 बजे प्रेम सिंह बाजोर पहुंचे। बाजोर के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बाजोर ने कहा कि व्यक्ति के 3 पन्ने होते हैं जन्म,मरण और अच्छे कार्य व्यक्ति अच्छे कार्य करता है तो उसका समाज में अच्छा असर पड़ता है। लोग उसके लिए अच्छी बातें करते हैं। साथ ही कहा स्कूल संचालक को इस तरह का अच्छा कार्य करने पर ₹11 हजार स्कूल के सहयोग देने की घोषणा करता हूं।साथ ही कहा जब तक यह स्कूल चलेगी हर साल आपके पास ₹11 हजार पहुंचा दिए जाएंगे। इस दौरान सुमित फागणा जिला पार्षद सदस्य, सरपंच पति राकेश सिंह तंवर, पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह, रामनिवास यादव डेलीगेट गेट प्रत्याशी,सवाई सिंह, महिपाल यादव, सुधा शर्मा डेलीगेट, रोहिताश सिंह, हवासिंह यादव, बजरंग सिंह तंवर,शायर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा