Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समस्या: -हर रोज धूल के गुब्बारों के आगोश में पाटनवासी

समस्या: -हर रोज धूल के गुब्बारों के आगोश में पाटनवासी

कांग्रेस विधायक को 3 से 4 बार दिया ज्ञापन

पाटन नीमकाथाना (निस.)। नीमकाथाना को जिला घोषित किया गया सरकार व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। लेकिन पाटन वासियों के लिए मेन बस स्टैंड की सड़क मदन मोहन मैरिज गार्डन से पुलिस थाने तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से यहां के निवासी परेशान है। पाटन से कोटपुतली मार्ग पर बनी इस सड़क पर जगह-जगह काफी गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह तो डामर और सड़क का नामोनिशान भी नहीं है ऐसे में आए दिन हादसे होने का भी डर बना रहता है। सड़क पर चलने वाले लोगों को धूल गुब्बारों के आगोश में से गुजरना पड़ता है। यहां पर कई दूर तक कच्ची सड़क भी दिखाई पड़ती है। जिसमें साधन चलने से धूल उड़ती है। आसपास की दुकानों में भी धूल जमा हो जाती है कोई भी व्यक्ति इधर से निकलना पसंद नहीं करता मजबूरन व्यक्ति बाईपास होकर निकलता है। ऐसे में कांग्रेस शासनकाल में कई सड़कों का निर्माण हुआ लेकिन अधिकतर सड़कों में लीपापोती कर दी गई। राजपुरा से हसामपुर की सड़क भी एक साल के अंदर टूट गई। ऐसे में ग्रामवासी परेशान है कि इस कदर विकास होगा तो फिर हमें जिले से भी कोई फायदा नहीं है। पानी, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा एक आम नागरिक के लिए ही सरकार से मांगी जा सकती है। लेकिन सरकार इनको पूरी करने में भी रुचि नहीं दिखा रही है।

इनका कहना है
मैंने चार से पांच बार विधायक व विभागों को ज्ञापन भी दिया है।लेकिन कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई पाटनवासी बहुत परेशान है कई समस्याएं ऐसी है जो सरकार को दिखाई नहीं पड़ी।
मनोज चौधरी ,पाटन सरपंच

इंटरव्यू के दौरान बोला सरकार व नीमकाथाना विधायक ने
नीमकाथाना में कई जगह सड़कें नहीं बनाई कई गांव तो ऐसे हैं जहां आज भी लाईट व सड़क की व्यवस्था नहीं है।
वीरांगना कविता सामोता, बीजेपी नेता

इंटरव्यू के दौरान बोला नीमकाथाना में विकास में कमी हुई है पाटन वाटी में अवैध वसूली जारी है। सड़क पर धूल उड़ती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा