Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना जिला बनने पर विधायक सुरेश मोदी करेंगे सभा

नीमकाथाना जिला बनने पर विधायक सुरेश मोदी करेंगे सभा

जिले की खुशी में न्यायालय परिसर में डीजे धुन पर थिरकते दिखे वकील

पाटन नीमकाथाना, (निंस.) । नीमकाथाना को जिला बनने पर विधायक सुरेश मोदी नीमकाथाना के रामलीला मैदान में सभा का आयोजन करेंगे। मिली जानकारी अनुसार विधायक का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा।विधायक सुरेश मोदी नीमकाथाना के बॉर्डर पर प्रातः 9 बजे हसामपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। हसामपुर बॉर्डर से पाटन स्टैण्ड, डोकन, रायपुर पाटन, माहवा बाईपास होते हुए, गांवड़ी बाईपास से सिरोही होते हुए, औघोगिक क्षेत्र से रामलीला मैदान तक रैली निकालकर 12 बजे रामलीला मैदान में एक बड़ी सभा का आयोजन होगा। साथ ही नीमकाथाना को जिला बनाने के लिए संघर्ष व आंदोलन करने वाले स्व. ओमप्रकाश साईं के गांव पुरानाबास में पहुंचकर उनके टीम के लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए। उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी को शॉल ओढ़ाकर व उनके पुत्र भाई मोहन साईं को मिठाई खिलाकर नमन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। नीमकाथाना जिला बनने पर कोर्ट परिसर में वकीलों ने भी मनाया जशन डीजे बजा कर धुन पर थिरकते वकील दिखाई पड़ रहे थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा