Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किरोड़ी व वीरांगनाओं की दोषी पुलिस पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा 

किरोड़ी व वीरांगनाओं की दोषी पुलिस पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा 

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पाटन नीमकाथाना, (निंस.)। पाटन कस्बे में समस्त युवा शक्ति के नाम से कुछ युवाओं व लड़कियों ने पाटन तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि राज्यसभा के सांसद डॉ. मीणा वीरांगनाओ के पक्ष में जयपुर में धरने पर बैठें थे।वहाँ पर राजस्थान सरकार की सह पर दिनांक दस मार्च को जयपुर पुलिस सुबह 3 बजे धरना स्थल पर पहुँची। जहाँ से वीरांगनाओं के साथ मारपीट करके जबरदस्ती उठा कर ले गई। इसके बाद डॉ. मीणा सामोद हनुमान जी के दर्शन करने जा रहे थे। तो जयपुर पुलिस ने सामोद जाकर डॉ. मीणा का रास्ता रोककर मारपीट कि और कपड़े फाड दिये। मारपीट में गंभीर चोट आई। जिसका जयपुर के एसएमएस में आईसियू में ईलाज चल रहा था किरोड़ी की स्थिती नाजुक बनी हुई है। शरीर का एक हिस्सा काम नही कर रहा है।अब उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करा दिया गया है। आज तक भी पुलिस प्रशासन द्वारा वीरांगनाओ को नजरबन्द किया जा रहा है। वीरागंना बहीन मजूं जाट कि हालत नाजुक है। सरकार कोई ईलाज नही करा रही है। जिस कारण कोई अनहोनी हो सकती है। यह सब आरोप युवाओं द्वारा पुलिस पर लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा