Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करें : जिला कलेक्टर

आमजन की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करें : जिला कलेक्टर

जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश, लोगों के सुने अभाव-अभियोग

सीकर । जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों में आमजन से संबंधित विभिन्न समस्याओं व परिवादों का निस्तारण किया गया। जिला कलेक्टर ने आमजन से जुड़ी विभागीय समस्याओं तथा राजस्थान सम्पर्क, सीएम हैल्पलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा करते हुए जनसुनवाई में प्राप्त 31 प्रकरणों में से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष 27 प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आये आवेदकों द्वारा अपनी -अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला कलेक्टर डॉ. यादव के समक्ष प्रस्तुत किये गये। उन्होंने सभी आवेदकों से चर्चा की, उनकी समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही किया। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जनसुनवाई में जो नये प्रकरण प्राप्त हुए है उन सभी को दर्ज किया गया है। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निराकरण तत्काल प्रभाव से करें, जो प्रकरण लंबे समय से लंबित चल रहे है उन पर विशेष ध्यान देकर तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण करें।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बठोठ में सड़क, ग्राम पंचायत खोरा में ग्रेवल सड़क निर्माण, परिवादी जीणमाता के लोकेश पारासर ने सीमाज्ञान करवाने, हरलाल सिंह निवासी गोठडा भूकरान ने अतिक्रमण हटवाने, गोरीशंकर अग्रवाल आभावास ने मुख्य मार्गो में अतिक्रमण हटवाने, मोहन लाल निवासी बानूड़ा ने रोड़ निर्माण संबंधी, देवेन्द्र यादव ​निवासी मांकडी ​नीमकाथाना ने मनरेगा संबंधी तथा रामपुरा में गैर मुमकिन रास्तों का सीमाज्ञान करवाने, बनवारी लाल बलाई निवासी गोठडा भूकरान ने चारागाह एवं गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने, घीसाराम चौधरी निवासी बिड़ोदी ने पानी की टंकी से पेयजल सप्लाई संबंधी, श्यामलाल निवासी खंडेला ने मुआवजा दिलवाने संबंधी परिवाद प्राप्त ​हुए है जिनका शीघ्र निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल, उपखण्ड़ अधिकारी सीकर जय कौशिक, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़, ​सचिव यूआईटी राजपाल यादव, जिला रसद अधिकारी कपिल उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल हर्ष रत्नू, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा