Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नाबार्ड की ओर से प्रायोजित अजीतगढ़ के सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक  में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

नाबार्ड की ओर से प्रायोजित अजीतगढ़ के सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक  में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

डिजिटल साक्षरता एवं सायबर ठगी की दी जानकारी

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

अजीतगढ़ के सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक अजीतगढ़ के शाखा प्रबंधक अंकित शर्मा की अध्यक्षता में वितीय, डिजिटल साक्षरता एवं सायबर ठगी से बचने व बैंक की योजनाओं की जानकारी व जागरूकता के लिये डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।शाखा प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि बैंक का कोई भी कर्मचारी किसी भी बैंक के उपभोक्ता से मोबाईल पर खाते से सम्बंधित जानकारी, एटीम कार्ड के नम्बर, पिन नम्बर व ओटीपी नही पूछते है। अगर कोई भी व्यक्ति खाते से संबंधित जानकारी पूछता है तो कभी भी नही बताए, अनजान मैसेज लिंक पर क्लिक नहीं करे, ताकि आमजन सायबर ठगी से बच सके।साथ ही प्रबन्धक शर्मा ने सहकारी बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं की ग्राहकों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिक की जमा ब्याज दर को विस्तार से समझाया।किसानों को सरकार की ऋण योजनाओं की ब्याज मुक्त की सुविधा व फसल बीमा, खाद व बीज की सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को सहकारी समिति के सदस्य बनने,ऋण लेने, केसीसी बनाने आदि सुविधाओं के बारे में किसानों में जागरूकता लाने के लिये जानकारी दी। इस अवसर पर रामशरण चौधरी, विजय मीणा, राकेश पारीक, महेन्द्र कुमार सहित शाखा के सदस्य उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा