Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक व नाबार्ड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय एवं डीजिटल साक्षरता शिविर आयोजित 

सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक व नाबार्ड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय एवं डीजिटल साक्षरता शिविर आयोजित 

कांवट, सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक कांवट व नाबार्ड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति चला में वित्तीय एवं डीजिटल साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक सुशील जाखड़ ने उपभोक्ताओं को बैंक की वित्तीय संबंधी जानकारी दी एवं डीजिटल फ्राड से बचने के तरीके बताए। बैंक के केशीयर अशोक कुमार मीणा ने बैंक की विभिन्न जमा व ऋण योजनाओं का विस्तार से जिक्र कर समझाया गया। व्यवस्थापक नेतराम ने समिति की योजनाओं को समझाया। सहकारी समिति चला के अध्यक्ष पवन मील ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बीरबल काजला, मुकेश कुमार मीणा सहित किसान व मेम्बर उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा