Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल भी पुलिस ने आरोपी से की बरामद

आरोपी पूर्व में नकबजनी, चोरी व हत्या के मामले में है चालानशुदा


अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर करण शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को मु.न. 59/2023 धारा 379 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ में अभियुक्त मक्खन पुत्र रूपा मीणा निवासी सांवलपुरा शेखावतान पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।दिनांक 12-02-2023 को प्रार्थी रहमान काठात पुत्र छितर काठात निवासी आफ्राबाई मायला पुलिस थाना मसूदा जिला अजमेर ने पुलिस थाना अजीतगढ़ में एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि अज्ञात मुलजिम ने दिनांक 07-02-2023 को रात्रि के समय प्रार्थी की मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 36 एसजी 4054 को चोरी कर लिया।आदि रिपोर्ट पर मु.न. 59/23 धारा 379 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाकर कार्यवाही करते हुये अजीतगढ़ पुलिस ने आरोपी मक्खन को गिरफ्तार किया।आरोपी से अनुसंधान जारी है।यह जानकारी अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा