Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकार की दमनकारी नीतियों से राजस्थान त्रस्त: कविता सामोता 

सरकार की दमनकारी नीतियों से राजस्थान त्रस्त: कविता सामोता 

पाटन नीमकाथाना (निंस.)। वीरांगनाओं की आवाज बनकर राजस्थान की सरकार से लड़ रहे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मीणा के द्वारा पुलिस पर आरोप है कि राजस्थान पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उसके बाद वह एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती हो गए। वीरांगना कविता सामोता ने सवाई मानसिंह अस्पताल में जाकर सांसद मीणा से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही वीरांगना कविता सामोता ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान सरकार की दमनकारी नीतियों से राजस्थान त्रस्त है। लेकिन जिन शहीदों ने अपने प्राण देकर इस देश की रक्षा की उनकी पत्नियों वीरांगनाओं के साथ जिस प्रकार का गलत व्यवहार राजस्थान की सरकार कर रही है। वह बड़ा निंदनीय है। बीजेपी के बड़े नेता भी सांसद किरोडी लाल मीणा से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा