Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन

महिला दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन


श्रीमाधोपुर
स्थानीय श्री आदर्श महिला बीएड कॉलेज में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण पर सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक महोदय श्री जितेंद्र शर्मा एवं बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रिसोर्स पर्सन अलका पारीक अजमेर (COO) थी। प्राचार्य डॉ बाबूलाल सैनी ने बताया कि निदेशक श्री शर्मा ने महिला अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अलका पारीक द्वारा महिलाओं के जीवन में आने वाले आर्थिक समस्याओं को विभिन्न माध्यमों द्वारा छोटी-छोटी बचत से दूर करने के उपाय बताए गए। निवेशक जागरूकता के माध्यम से छात्राध्यापिकाओं को बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंश्योरेंस, शेयर मार्केट, म्यूचल फंड, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण आदि योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। अजमेर से आई हेमलता शर्मा ने भी महिला सशक्तिकरण एवं वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किये । प्राचार्य ने महिला निवेशक जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सारांश रूप बताया। इस अवसर पर बहादुर सिंह महला, भागीरथ शर्मा, धर्मपाल वर्मा, मुकेश शर्मा आदि सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा