Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेलर ने मंदिर की दानपेटी रेलिंग को चपेट में लेकर हाईवे पर पलटी मारी 

ट्रेलर ने मंदिर की दानपेटी रेलिंग को चपेट में लेकर हाईवे पर पलटी मारी 

सवारी टेंपो व रोडवेज भी बाल बाल बची

पाटन, (निंस) । नीमकाथाना इलाके के कोटपूतली कुचामन सिटी हाईवे पर रोडियों से भरा एक ट्रेलर अचानक से पलटने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार निकटवर्ती जीर की चौकी के पास बालाजी मंदिर के सामने नीमकाथाना की ओर से सड़क पर रोडी से भरा ट्रेलर आ रहा था। मिली जानकारी अनुसार ट्रेलर चालक ने ढलान क्षेत्र होने की वजह से ब्रेक लगाना चाहा लेकिन ब्रेक नहीं लग पाए सामने से आती रोडवेज बस को देख कर चालक घबराहट में असंतुलित हो गया। ट्रेलर के अंदर भारी-भरकम वजन होने से टेलर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर बीच हाईवे पर पलट गया। किसी की बड़ी हानि होने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन सामने से उसी समय एक सवारियों से भरी रोडवेज बस व टेंपो ट्रक्स भी निकली वह भी बाल बाल बची। ट्रेलर अनियंत्रित होकर बालाजी मंदिर में जा टकराया जिससे बालाजी मंदिर की रेलिंग, सिडीयो सहित दानपात्र टूट गया । ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच जा गिरा जिसके कारण 3 से 4 घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने जेसीबी की सहायता से रोडियों को हटवा कर सुचारु रुप से सड़क को चालू करवाया गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा