Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में रेलवे का तकनीकी कार्य, जयपुर-उदयपुर समेत कई ट्रेन के संचालन में बदलाव

राजस्थान में रेलवे का तकनीकी कार्य, जयपुर-उदयपुर समेत कई ट्रेन के संचालन में बदलाव

Rajasthan Railway : राजस्थान के अजमेर मंडल में रेलवे लाइन का तकनीकी कार्य प्रभावित होने से ट्रेन प्रभावित होने वाली है। अजमेर मंडल के राणा प्रतापनगर-घोसुंडा और बेरछा-उदयपुर सिटी ट्रैक के बीच तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। तीन ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। वहीं, जयपुर-उदयपुर सिटी को 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा और चित्तौड़गढ़-असारवा ट्रेन 40 मिनट देरी से रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ये ट्रेने प्रभावित होंगे।

गाड़ी संख्या 20993: जयपुर-उदयपुर सिटी 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक जयपुर से राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी। राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 59835: मंदसौर राणाप्रतापनगर 19 से 28 दिसंबर तक मंदसौर से मावली तक ही संचालित होगी। मावली-राणाप्रतापनगर-उदयपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 59836: राणाप्रतापनगर मंदसौर 19 से 28 दिसंबर तक राणाप्रतापनगर के - बजाय मावली से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 20993: जयपुर-उदयपुर सिटी को अलग-अलग अवधि में 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। यह ट्रेन 19 से 28 नवंबर को घोसुंडा-भूपालसागर करेरा ट्रैक पर 29 नवंबर से 8 दिसंबर को घोसुंडा-पांडोली ट्रैक पर और 9 से 18 दिसंबर को घोसुंडा-फतहनगर ट्रैक पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा

गाड़ी संख्या 69244 : चित्तौड़गढ़ असारवा 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ से निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

खाटूश्यामजी भक्तों को मिलेगा तीसरा रेल रूट, रींगस का भार घटाने के लिए विकसित होगा नया रेल स्टेशन