Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरसों की कीमतों में बड़ा उछाल, 15 दिन में 800 रुपये बढ़े रेट, किसानों को मिल रहा फायदा

सरसों की कीमतों में बड़ा उछाल, 15 दिन में 800 रुपये बढ़े रेट, किसानों को मिल रहा फायदा

Mustard Rate Today : देशभर की मंडियों में डिमांड बढ़ने के साथ ही सरसों की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी व एमपी की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद में तेजी आई है और उसके साथ भारी उछाल देखने को मिल रहा है। अलवर कृषि उपज मंडी में कृषि जिसों के भाव में तेजी का दौर जारी है।

पिछले 15 दिनों में सरसों के भाव में करीब 800 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सरसों 8800 से 9600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिक रही है। सरसों के भाव बढ़ने का असर खाद्य तेलों की कीमतों पर भी पड़ा है। सरसों का तेल 182 रुपए से बढ़कर 200 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

मूंगफली का तेल 260 रुपए और सोयाबीन का तेल 160 रुपए प्रति लीटर की रेट पर बिक रहा है। इससे किसानों को उपज के बेहतर दाम मिल रहे है, जबकि उपभोक्ताओं को खाद्य तेल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। मंडी में दीपावली के बाद सरसों और बाजरे के भाव में तेजी आई है। व्यापारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और मंडी में सरसों की आवक कम होने से भाव में उछाल आया है।

मंडी में मंगलवार को सरसों के 1500 से 2000 कट्टे पहुंचे। दीपावली के दौरान दोनों कृषि जिंसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब बाजार में मांग बढ़ने से भाव में सुधार हुआ है। अन्य जिंसों के भाव भी बढ़ेः सरसों के अलावा दूसरी कृषि जिंसों की कीमतों में भी तेजी आई है। बाजरे के भाव में 200 रुपए, कपास में 400 रुपए और गेहूं में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। तिलहन के भाव करीब 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक चढ़े हैं।

दक्षिण भारत में बाजरे की मांग बढ़ने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि अब तक बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को बाजार में मिलने वाले भाव के आधार पर ही उपज बेचनी पड़ रही है। अनाज का भंडारण करने वाले किसानों को भी बढ़े हुए भाव का फायदा मिल रहा है। जिन किसानों ने फसल को तत्काल बेचने के बजाय स्टॉक किया, उन्हें बाजार में तेजी आने पर बेहतर कीमत मिलने की संभावना बनी है।

नई सरसों की उपज के लिए करना होगा इंतजार

सरसों की नई उपज मंडी में आने में अभी तीन से चार महीने का समय लगेगा। हालांकि किसानों की और से सरसों की बुवाई की जा चुकी है। ऐसे में फिलहाल मंडी में उपलब्ध सरसों की आवक और बाजार की मांग के आधार पर भाव तय हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नई फसल आने तक बाजार में तेजी बनी रहती है तो किसानों को इस बार सरसों के अच्छे दाम मिल सकते हैं। नई उपज आने के बाद मंडी में आवक बढ़ने से कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अलवर पुलिस की अनूठी पहल: 34 युवाओं ने साइबर सुरक्षा में हासिल की विशेषज्ञता