Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना की 

जल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना की 

कांवट, ग्राम पंचायत ठिकरिया (शीतलदास) ब्लॉक नीमकाथाना में अटल भूजल पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम जल सुरक्षा योजना की बैठक का आयोजन सरपंच दीपचंद ढबास और ग्राम विकास अधिकारी नेकीराम खोकर की अध्यक्षता मे वीडब्ल्यूएससी सदस्य व ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई भूजल विभाग सीकर से मुकेश बाल्मिकी, जिला सलाहकार तथा एग्रीकल्चर एक्सपर्ट प्रदीप कुमार द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीडब्ल्यूएससी कमेटी के सदस्यों को और ग्रामीण को जल गुणवत्ता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अटल भूजल योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण और संवर्धन कितना जरूरी है हमारे लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए। इसके बारे में विस्तृत रूप से समझाया। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी तथा DIP से पवन कुमार टीम लीडर अपनी टीम के साथ भूमिका निभाते हुए लोगों को जल संरक्षण सुरक्षा के लिए प्रेरित कर जन जागरूकता करने का संदेश दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा