Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीकर की बेटी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर आंचल का सम्मान

सीकर की बेटी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर आंचल का सम्मान

सीकर। बुधवार को हिंदुस्तान की नंबर वन अंतरराष्ट्रीय जादूगर आंचल का जन्मदिन दिवस के अवसर पर मदद फाउंडेशन के द्वारा उनका संस्था का प्रतिक चिन्ह सर्टिफिकेट दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया। संस्था के गणपत सिंह गांवड़ी ने कहा की जादूगर आंचल मूलत सीकर के बाजोर की रहने वाली है लेकिन वर्तमान में उनका निवास स्थान उदयपुर है। जादूगर आंचल पढ़ाई करने वाले बच्चो को भी बहुत अच्छा सकारात्मक भाषण देती है। उनका शो बच्चो का प्रिय रहता है। जादूगर आंचल महिला शक्ति के लिए प्रेरणा है। जादूगर आंचल पिछले 20 साल में 16 राज्यों में कला दिखा चुकी हैं। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित लिम्का बुक एवं द बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर आंचल ने कहा की मदद फाउंडेशन जिस प्रकार से विधवा महिलाओं की मदद कर रहा है वो सराहनीय है सबसे अच्छी बात ये है की ये नगद से मदद नही करके स्वरोजगार के लिए साधन उपलब्ध करवा रहा है उनका सहयोग हमेशा फाउंडेशन के साथ रहेगा। फाउंडेशन एडमिन पैनल से गणपत सिंह गांवड़ी द्वारा जादूगर आंचल को बधाई दी गई

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा