Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेडिकल टीम ने सी एम सलाहाकार डॉ राजकुमारशर्मा का किया स्वागत* सम्मान

मेडिकल टीम ने सी एम सलाहाकार डॉ राजकुमारशर्मा का किया स्वागत* सम्मान

नवलगढ़ में अब सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय

नवलगढ़। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2023 में नवलगढ़ में अब सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय,पी एच सी जेजुसर को सी एच सी में क्रमोन्नत करवाए जाने पर मेडिकल टीम द्वारा सी एम सलाहाकार डॉ राजकुमार शर्मा का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला संयोजक राजेश मीणा ढिगाल ने बताया कि सीएम सलाहाकार डॉ राजकुमार शर्मा के प्रयासों से नवलगढ़ में अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ओर पीएचसी को सी एच सी में क्रमोन्नत किया गया है जिसको मिलाकर अब 'चौबीस' प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओर 'दस' सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा लगभग 'एक सौ पच्चीस' उपस्वास्थ्य केंद्र हैं इसके साथ ही हाल ही में उप जिला अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया गया था जिसमें सभी प्रकार कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज निःशुल्क हो रहा हैं इससे समस्त क्षेत्रवासियों मे खुशी कि लहर हैं।
इस उपलक्ष में मेडिकल टीम द्वारा सी एम सलाहाकार डॉ राजकुमार शर्मा का माला पहनाकर अभिनन्दन किया ओर आभार जताया हैं।
इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर श्रवण कुमार,भरत कुमार,आकाश यादव,अयूब,जुबेर खान,लालचंद,ओमप्रकाश जांगिड़,सुनील,राकेश मौजूद रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा