Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा तहसील कार्यालय में धरना

मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा तहसील कार्यालय में धरना

नौ तारीख को राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन महापड़ाव

पाटन,(निंस.)। पाटन पंचायत समिति के महासंघ के मंत्रालय कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया गया। जो लगातार जारी रखने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को उपशाखा पाटन के सभी विभागों के मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा तहसील कार्यालय के सामने अपनी मांगों के संबंध में धरना दिया गया है। जो आगामी आठ तारीख तक निरंतर जारी रहेगा। महासंघ के आगामी कार्यक्रम के अनुसार नौ तारीख को राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन और महापड़ाव किया जाएगा। धरने स्थल पर राजेंद्र सिंह महामंत्री, राजेंद्र सिंह मीणा,कृष्ण कुमार ,दिनेश कुमार वर्मा, राजेश शर्मा ,गंगाराम सैनी, सौरभ सैनी, अमिचंद यादव, इरफान खान ,दीपक वर्मा ,नौरंग लाल भारद्वाज सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा