Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहर में बनेगा 3 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, परकोटे के नीचे काम हुआ शुरू

जयपुर शहर में बनने जा रहे 3.80 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण शुरू करने के कार्य को आज हरी झंडी दे दी गई है। मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि इस परियोजना के तहत बड़ी चौपड़ से गलता गेट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।

Jaipur metro corridor
जयपुर मेट्रो फेज-1C के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है, जिसका मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुभारंभ किया।

Jaipur metro corridor: जयपुर शहर में मेट्रो के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। जयपुर के रहवासियों का सफर आसान बनाने के लिए हजारों करोड रुपए की लागत वाली परियोजना पर आज से काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत जयपुर शहर में 3.80 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें से तीन किलोमीटर लंबा गलियारा अंडरग्राउंड रहेगा। आज 10 अक्टूबर, शनिवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण हेतु शुभारंभ किया। उन्होंने इस मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ के दौरान गलता गेट पर टनल बोरिंग मशीन लगाने की काम का उद्घाटन करते हुए मेट्रो फेज-1C के अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर निर्माण परियोजना को शुरू करने हेतु हरी झंडी दी।

बड़ी चौपड़ से गलता गेट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी होगी विकसित

जयपुर शहर में बनने जा रहे 3.80 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण शुरू करने के कार्य को आज हरी झंडी दे दी गई है। मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि इस परियोजना के तहत बड़ी चौपड़ से गलता गेट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कि कहा मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम को जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद मेट्रो प्रबंधन अंडरग्राउंड कॉरिडोर को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम करेगा।

1511 करोड़ रुपए होंगे खर्च

मेट्रो प्रबंधन द्वारा जयपुर शहर में 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर और 0.80 किलोमीटर एलिवेटेड रैंप के निर्माण हेतु 1511 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इस परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर के रहवासियों का आसान हो ही जाएगा साथ ही साथ लोगों को ट्रैफिक जाम फसने से होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। कॉरिडोर के निर्माण के बाद आप अपनी निजी गाड़ी की जगह मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे। इस परियोजना को मेट्रो प्रबंधन द्वारा 2028 में मार्च महीने तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जयपुर मेट्रो फेज IC के तहत मेट्रो कॉरिडोर में 2.25 किमी लंबी 2 भूमिगत सुरंग बनाई जाएगी।