Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में चीनी फिर हुई महंगी, 2 दिन में ही 10 रुपए प्रति किलो बढ़े रेट

जयपुर शहर में लगातार बढ़ रही चीनी के दामों ने आम लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में किराना की दुकानों पर ग्राहकों को चीनी 65 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदनी पड़ रही है।

SUGAR RATE HIKE
जयपुर में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी से आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है, जिससे दिवाली के दौरान मिठाईयां भी महंगी होने की आशंका है।

Jaipur News: राजस्थान प्रदेश में चीनी एक बार फिर लोगों के घरों में रसोई महंगी करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में पिछले दो दिनों में ही चीनी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई है। जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में दो दिनों में ही चीनी की कीमतों में 10 रुपए प्रति किलो तक बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा त्योहारी सीजन में जमाखोरी रोकने और सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्टॉक लिमिट को आधा करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर में चीनी की जमाखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े नियमों को के बावजूद जयपुर के थोक बाजार में चीनी की कीमतों बीते दो दिनों में बड़ी भट्ट देखने को मिली है।

दुकानों पर 65 रुपए प्रति किलो पहुंचे चीनी के दाम

जयपुर शहर में लगातार बढ़ रही चीनी के दामों ने आम लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में किराना की दुकानों पर ग्राहकों को चीनी 65 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदनी पड़ रही है। वहीं चीनी के थोक भाव की बात करें तो 61 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। शहर में लगातार बढ़ रही चीनी की कीमतें महंगाई बढ़ाने में आग में घी डालने का काम कर रही है। जयपुर शहर के थोक कारोबारी के अनुसार आने वाले समय में दिवाली के आसपास चीनी की कीमतों में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है।

केंद्र सरकार ने चीनी का स्टॉक घटकर किया आधा

आमजन को राहत देने और जमाखोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने चीनी का स्टॉक घटकर आधा कर दिया है। इसके बावजूद लोगों द्वारा की जा रही जमाखोरी रुकने का नाम नहीं दे रही है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को 2,000 क्विंटल की जगह घटाकर मात्र 1,000 क्विंटल रखने की आदेश जारी किए हैं। फिर भी जयपुर शहर में चीनी की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। केंद्र सरकार ने डीलरों द्वारा रखे जाने वाले चीनी के स्टॉक की अवधि को भी घटाकर अधिकतम 15 दिन कर दिया है। पहले चीनी का स्टॉक रखने की अवधि 30 दिन थी। जयपुर शहर में चीनी की कीमतें बढ़ने के बाद अब दिवाली के त्योहार पर मिठाईयां भी महंगी होने का अनुमान है।