Electricity Outage Bhilwara: भीलवाड़ा शहर में आज बिजली विभाग की ओर से चार घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते आज 10 अक्टूबर को शहर मे 11 केवी सुखाडिय़ा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान शहर के रहवासियों को स्वयं निजी तौर पर बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी। बता दें कि दिवाली की त्योहार पर बढ़ने वाले लोड को देखते हुए शहर में पिछले कुछ दिनों से मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्र में पावर कट दिया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में आज रहेगा 4 घंटे का पावर कट
भीलवाड़ा शहर में बिजली विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक शहर के तिलक नगर सेक्टर 5, 6, 7, 8 और 9, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, विहार क्षेत्र तथा इम्पीरियल प्राइम के आसपास के क्षेत्र में पावर कट रहेगा।
इसके अलावा कंचन विहार, शिव नगर, सुंदर नगर, नोबल इंटरनेशनल स्कूल, सोफिया स्कूल, सांगानेर कॉलोनी, पंजीयन कार्यालय, रोशन वाटिका, कंचन विहार विस्तार, सालरा गांव और एजी एरिया, बायपास रोड, सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल और छापरी चौराहा के आसपास, अहिंसा सर्किल-कुंवाडा खान रोड और अहिंसा सर्किल के आसपास, यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, एंटीकरप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी, सुभाष नगर स्कूल, सुभाष नगर के ए और बी सेक्टर तथा मलान ममें भी 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया गया है।


