Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित 

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित 

सीकर। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार शाम जयपुर रोड सीकर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक को पुष्प -मालाओ से सजा कर पुष्प अर्पित और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वीर शहीदों की अमर गाथा ऊपर चर्चा की और राष्ट्रगान गाकर समापन किया । भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को देश आजीवन नहीं भुला सकता। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके इस दिवस को हम सब शहीद दिवस के रूप में हर साल मनाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस दौरान उपस्थित एक्स सर्विसमैन सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा देश रक्षा क्षेत्र के मामले में बहुत मजबूत हुआ है ।
जिससे हम हमारे देश की तरफ आंख उठाने वाले दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हो रहे हैं।
इस दौरान भगत सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश वरिष्ठ संरक्षक एडवोकेट रतन लाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण रणवा, प्रदेश संयोजक रामलखन कांवट, सीकर जिला अध्यक्ष प्रमोद काबरा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला सचिव अभिषेक माथुर, कांग्रेस सीकर विधानसभा यूथ प्रत्याशी विजेंद्र सैनी ( बिज्जू तँवर),धीरज शर्मा, सुभाष,
निवास सैनी, स्योजी सैनी, अजय सैनी,आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा