Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मोदी ने फिर से जिला बनाने की मांग सदन में उठाई

मोदी ने फिर से जिला बनाने की मांग सदन में उठाई



पाटन, (निंस.)। विधानसभा विधायक सुरेश मोदी ने बजट सत्र में नीमकाथाना को जिला बनाने की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नये जिले की घोषणा करते हुए आग्रह किया। पिछले बजट में में स्वीकृत कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना का काम शीघ्र चालू करवाने, पाटन सीएचसी को उप जिला अस्पताल क्रमोन्नत करवाने की मांग, गुहाला ग्राम पंचायत को उपतहसील एवं नगरपालिका बनाने की मांग, किसानों को सिंचाई के लिए यमुना का पानी उपलब्ध होने की योजना बनवाने, वन व क्षेत्र और चारागाह में वर्षो से बस रहे मुआवजा अतिशीघ्र दिलवाने, कोला की नांगल में 33 के.वी. सबस्टेशन की मांग की है। जिसकी मांग पहले भी सदन में रख चुके है। नगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों के लिए नेचर पार्क खोलने की मांग, और शिक्षा के क्षेत्र में नई प्राथमिक स्कुल, प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्कुल में क्रमोन्नत, उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्कुल में क्रमोन्नत करने की मांग और विधायक अनुशंसा पर सड़को के लिए 10 करोड़ से बढाकर 20 करोड़ का बजट देन की मांग सदन में रखी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा