Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली आप की सदस्यता 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली आप की सदस्यता 

पाटन। इलाके के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप नेता महेन्द्र मांडिया ने बताया कि पाटन ब्लॉक के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी व केजरीवाल की नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रदेश कार्यालय जयपुर में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए लोगों ने आप के विकास के मॉडल को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस के रतिराम यादव ने बताया कि जब से वोट डालना शुरू किया तब से कांग्रेस के सिपाही रहे लेकिन वर्तमान विधायक सुरेश मोदी का कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के कारण एवं धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं होने के कारण आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है से इस दौरान राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने आप में शामिल हुए कैलाश यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य, प्रभु कुमावत कोला की नांगल, शिम्भू दयाल शर्मा काचरेडा, रत्तीराम यादव पूर्व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, छीतरमल कुमावत कोला की नांगल, भागीरथ वर्मा चिनानिया काचरेडा का स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा