शिविर में 61 विशिष्ट जनों को जिनके हाथ कोहनी के नीचे से कटे हुए कृत्रिम फंक्शनल हाथ लगाये गए
सीकर । लॉजिस्टिक वर्ष 22-23 का सबसे महत्वपूर्ण शिविर रविवार को रीज़न 20 स्वीट वॉयलेट(सौजन्य से लॉयन्स क्लब सीकर क्राउन) एवं रोटरी क्लब जयपुर मेजेस्टी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
शिविर में 61 विशिष्टजनों को जिनके हाथ कोहनी के नीचे से कटे हुए थे उन्हें कृत्रिम फ़ंक्शनल हाथ लगाये गए। इन हाथों से उन्हें किस तरह से लिखना है, खाना खाना है, वाहन चलाना है, तथा अपने दैनिक कार्यों को किस तरह करना है इत्यादि की ट्रेनिंग दी गई। सभी लोग अपने कटे हुए हाथ के लिए फंक्शनल हाथ पाकर काफ़ी ख़ुश नज़र आए।
कार्यक्रम में प्रांत पाल लॉयन रोशन सेठी ने कहा कि सीकर मे सभी लायन साथियों के बहुत अच्छे सेवा कार्य हो रहे है, यह कार्य वास्तव में मानव सेवा का पर्याय हैं।
मुख्य अतिथि सीनियर आईएएस सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी अच्छा कार्य करती है।
एलएन 4 एम्बेसेडर रोटेरियन, सीए एस एल गंगवाल ने कहा कि लायंस क्लब ने बहुत ही अच्छी मेहनत की है जिससे सौ से छब्बीस के उपर विशेष जनो का रजिस्ट्रेशन हुआ है
जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि लायन्स क्लब सीकर में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्य लायन्स क्लब कर रही है।


