Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसके अस्पताल में इंटीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने के निर्देश

एसके अस्पताल में इंटीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने के निर्देश

चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव व एनएचएम के मिशन निदेशक सुधीर कुमार शर्मा व एचडब्ल्यूसी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ महेश सचदेवा ने किया श्री कल्याण अस्पताल का निरीक्षण

फोटो

सीकर । चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव एवं राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा और एचडब्ल्यूसी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ महेश सचदेवा ने रविवार को श्री कल्याण अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ट्रोमा सेंटर, आईसीयू वार्ड, लैब, ओपीडी काउन्टर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मिशन निदेशक ने एसएमएस की तर्ज पर श्री कल्याण अस्पताल में भी आईएचएमएस की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि ओपीडी की पर्ची कटने के साथ ही रोगी जांच व दी गई दवाइयां की जानकारी भी उसके आसानी से मिल सके। उन्होंने वार्ड में जाकर भी निरीक्षण किया और वार्ड के लिए नए गददे और चददर खरीदने के निर्देश दिए, ताकि रोगियों को ओर बेहतर चिकित्सा सुविधा और सेवा मिल सके।

उन्होंने आईसीयू वार्ड का बेहतर ढंग से मैटिनेनस देखकर प्रसन्नता जताई और टीम के कार्य की सराहना की। उन्होंने ओपीडी में अलग अलग श्रेणी के रोगियों व आमजन के लिए बनाए गए पर्ची काउन्टरर्स भी सराहना की। साथ ही लैब में किए गए कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने उनको बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अस्पताल द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है और इससे संस्थान को आय अच्छी हो रही है। कार्यवाहक पीएमओ डॉ जीएस थालोड, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यूसुफ अली देवडा, हैल्थ मैनेजर डॉ अमित कौशिक द्वारा अस्पताल में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा