Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान, युवा एवं आम व्यक्ति के लिए राहत भरा, सीकर को  लगी निराशा हाथ- महरिया 

किसान, युवा एवं आम व्यक्ति के लिए राहत भरा, सीकर को  लगी निराशा हाथ- महरिया 

धरातल पर क्रियान्वयन जरूरी

सीकर। राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने राज्य के इस बजट में घरेलू एवं कृषि बिजली उपभोग में छूट, लंपी रोग से मरे दुधारू पशुओं पर सहायता, चिरंजीवी योजना में रोग उपचार हेतु राशि बढ़ाकर 25 लाख व दुर्घटना में मृत्यु पर राशि बढ़ाकर 10 लाख करने, युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा निःशुल्क , युवा कल्याण कोष की स्थापना तथा हरेक जिले में यूथ हॉस्टल से युवा, किसान एवं आम आदमी को सुकून मिला है लेकिन सीकर जिले की राज्य की सरकार बनाने में भागीदारी के अनुरूप बजट नहीं मिलने से जिलेवासियों को निराशा हाथ लगी है । इस चुनावी बजट में सीकर की जनता को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद थी।
श्री महरिया ने कहा कि बजट घोषणा का धरातल पर क्रियान्वयन होने से ही आमजन को लाभ संभव हो पाएगा। चूंकि जिले में गत वर्ष के बजट घोषणा के कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा