भाजपा स्थापना दिवस पर राष्ट्रवाद और विकास का संकल्प, मदन राठौड़ बोले- काम न करने वालों के मरोड़े जाएंगे कान
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। जयपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी ध्वज फहराया और 'विकास गाथा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी ने जनसेवा के बलबूते जनता के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी काम करे जनता उसका धन्यवाद करे, और जो न करे, उसके “कान मरोड़े”।
राठौड़ ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर बूथ पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कार्यकर्ताओं को पार्टी की संघर्ष गाथा से अवगत कराया जा रहा है। इस बार स्थापना दिवस रामनवमी के दिन पड़ा, जिसे राठौड़ ने "दोगुनी खुशी" का अवसर बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर राठौड़ ने इसे मुस्लिम समाज के हित में बताया और कहा कि अब अतिक्रमण हटाकर गरीब मुस्लिमों को लाभ मिलेगा। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसी की जमीन नहीं चाहिए, बल्कि सभी समुदायों के उत्थान के लिए काम कर रही है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति