Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक विस्तार , चकवाड़ा की शिल्पा शर्मा को मिली जयपुर जिला महासचिव की अहम जिम्मेदारी

महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक विस्तार , चकवाड़ा की शिल्पा शर्मा को मिली जयपुर जिला महासचिव की अहम जिम्मेदारी
image_1783684414491_2e10e71e12e7.jpeg

जयपुर।

महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयपुर जिला पश्चिम महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत चकवाड़ा निवासी शिल्पा शर्मा को जयपुर जिला महिला कांग्रेस का जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। शिल्पा शर्मा की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। उनके मनोनयन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला पदाधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाइयों का दौर शुरू हो गया और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए एक सशक्त एवं दूरदर्शी निर्णय बताया। नवनियुक्त जिला महासचिव शिल्पा शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी आवाज को मजबूती से उठाना तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की मजबूत आवाज है। संगठन की विचारधारा और नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करेंगी। इस नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शिल्पा शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस जयपुर जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा महिलाओं के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।