HPSC Result 2026: हरियाणा प्रदेश को आज 102 नए एचसीएस अधिकारी मिल गए हैं। आज हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्धारा आज परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने संपूर्ण प्रदेश में 394.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर के 392.90 अंकों के साथ कुलदीप रहे।
इशा काला 388.60 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आज एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा का परिणाम आप ऑफिशियल वेबसाइट पर hpsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा के परिणाम की लिस्ट भी हम इस खबर के माध्यम से आपके साथ सांझा कर रहे हैं।
हरियाणा में इस परीक्षा के लिए 93 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित किए गए एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 में 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 102 एचसीएस अधिकारियों का आज सिलेक्शन हुआ है। बता दें कि 93000 अभ्यार्थियों में से तकरीबन 52000 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। जिसमें से हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 1200 अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए चुना गया था।
इस परीक्षा की इंटरव्यू हेतु हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 313 अभ्यर्थी फाइनल किए गए थे। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान 600 अंक लिखित परीक्षा और 75 अंक इंटरव्यू के रखे गए थे। आज जारी हुए परिणाम में 102 एचसीएस अधिकारियों का फाइनल सेलेक्शन किया गया है। फाइनल सिलेक्शन की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं -:








