Haryana News: हरियाणा प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भिवानी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में नूंह जिले में बड़ी कार्रवाई की है। नूह जिले में होमगार्ड की ड्यूटी पर तैनात आरोपी अनीश को ACB की टीम ने 4 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ताजा जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम द्वारा आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार के इस मामले में नूंह के सेंट्रल कमांडर विक्रम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
आरोपी अनीश अपने होमगार्ड साथी से मांग रहा था तबादला करवाने को लेकर 7000 रुपए की रिश्वत
एंटी करप्शन ब्यूरो, भिवानी के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी अनीश अपने होमगार्ड साथी के तबादले को लेकर 7000 रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहा था। एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने₹3000 आरोपी होमगार्ड अनीश को पहले ही दे दिए थे और अब ₹4000 की और डिमांड की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के बाद पता चला है कि आरोपी होमगार्ड अनीस के साथ नूंह के सेंटर कमांडर विक्रम भी इस मामले में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नए कानून की धारा 308 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग भिवानी के एक्सईएन राहुल छिल्लर भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।


