Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Success Story: कड़ी मेहनत के बल पर अभिषेक सरोहा ने किया हरियाणा में टॉप, HPSC ने जारी किया रिजल्ट

हरियाणा प्रदेश में जनरल केटेगरी से अभिषेक सरोहा ने एचपीएससी एग्जाम 2025 में संपूर्ण राज्य में 675 अंकों में से 394.50 अंक प्राप्त प्रथम स्थान हासिल किया है। अभिषेक शर्मा की इस सफलता पर उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Success Story
Success Story

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में जनरल केटेगरी से अभिषेक सरोहा ने एचपीएससी एग्जाम 2025 में संपूर्ण राज्य में 675 अंकों में से 394.50 अंक प्राप्त प्रथम स्थान हासिल किया है। अभिषेक शर्मा की इस सफलता पर उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर के 392.90 अंकों के साथ कुलदीप रहे। बता दें कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आज एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा का परिणाम आप ऑफिशियल वेबसाइट पर hpsc.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि अभिषेक सरोहा इस परिक्षा का प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को दिया था।

कड़ी मेहनत के दम पर अभिषेक ने हासिल की यह सफलता

हरियाणा प्रदेश में सोनीपत जिले के गोहाना में सेक्टर-7 के निवासी अभिषेक सरोहा ने एचपीएससी द्वारा जारी किए गए एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 में अभिषेक सरोहा ने संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अभिषेक नहीं बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने दिन-रात कई महीनो तक कड़ी मेहनत की। जिसके परिणाम स्वरूप आज उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

हर मुश्किल घड़ी में परिवार रहा साथ

अभिषेक सरोहा ने सोनीपत जिले में आरके हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद फरीदाबाद स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। अभिषेक ने 2020 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। अभिषेक सरोहा ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ दिया है। अभिषेक ने अपनी सफलता पर बताया कि बचपन से उनकी पढ़ाई लिखाई में रुचि थी। हरियाणा में अभिषेक द्वारा एचपीएससी के एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल करने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया है। अभिषेक की इस सफलता पर उनके परिवार को बधाई देने वाले पड़ोसियों का तांता लगा हुआ है।

अभिषेक के बड़े भाई विनय सरोहा भी केंद्र सरकार में उच्च पद पर नौकरी कर रहे हैं। इनका परिवार पूरी तरह से शिक्षित परिवार है। इनके भाई विनय सरोहा इंजीनियर और भाभी रिया सोनीपत जिले में ही यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं।

यूपीएससी परीक्षा में नहीं मिली सफलता एचसीएस बने टॉपर

अभिषेक सरोहा ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद अभिषेक ने कभी हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत के पल पर एचसीएस की परीक्षा में हरियाणा में टॉप परिवार का पूरे प्रदेश में नाम रोशन कर दिया है। अभिषेक हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के गोहाना में सेक्टर-7 के निवासी हैं।

अभिषेक को यूपीएससी की परीक्षा में 5 बार मेन्स और दो बार इंटरव्यू तक भी पहुंचने के बाद भी सफलता नहीं मिली। पांच बार असफलता मिलने के बाद भी अभिषेक ने कभी हर नहीं मानी और आज हरियाणा में टॉप रैंक के साथ एचसीएस अधिकारी बनकर अपने परिवार का नाम प्रदेश में रोशन कर दिया।