Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हमला करने वालों को जवाब देना मेरी जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह

हमला करने वालों को जवाब देना मेरी जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह


भारत-जापान रक्षा बैठक से पहले बोले रक्षा मंत्री, कहा- मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत*

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और हमला करने वालों को जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक रणभूमि में और संत जीवनभूमि में देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारे सैनिकों ने भारत के भौतिक स्वरूप की रक्षा की है, जबकि हमारे ऋषियों ने इसके आध्यात्मिक स्वरूप को सुरक्षित रखा है।

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देशवासी जानते हैं कि पीएम मोदी निर्णय लेने में कितने दृढ़ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा होकर रहेगा, क्योंकि आज भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

राजनाथ सिंह सोमवार को जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत-जापान के बीच रक्षा संबंधों को लेकर हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

जनरल नाकातानी और राजनाथ सिंह के बीच छह महीने में यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले नवंबर 2024 में लाओ पीडीआर में ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा तकनीकी सहयोग और आपूर्ति-सेवा समझौते पर बातचीत की थी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में दोनों देशों की साझेदारी अहम मानी जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास