Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा एक्शन: शोएब अख्तर समेत 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन, BBC को वॉर्निंग

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा एक्शन: शोएब अख्तर समेत 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन, BBC को वॉर्निंग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया। बैन किए गए चैनलों में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, जियो न्यूज और समा टीवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर हुई इस कार्रवाई के तहत इन चैनलों पर भारत और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है।

सरकार ने BBC को भी चेतावनी दी है। आरोप है कि BBC ने अपनी रिपोर्टिंग में आतंकियों को ‘उग्रवादी’ बताया, जो भारत की सुरक्षा नीतियों के खिलाफ भ्रामक वातावरण बनाने का प्रयास था।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच 40 मिनट लंबी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पहलगाम हमले की पूरी जानकारी दी और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया, जिसमें पहलगाम हमले में मारे गए टूरिस्ट्स को श्रद्धांजलि दी गई।

साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने PoK से संचालित आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक ये छापे उन आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनका पहलगाम हमले से सीधा कनेक्शन है।

भारत के इन कड़े कदमों से साफ है कि आतंकी हमलों और झूठे प्रोपेगेंडा के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

---

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास