Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजनाथ ने नीदरलैंड को किया आगाह, पाकिस्तान को न दे हथियार 

राजनाथ ने नीदरलैंड को किया आगाह, पाकिस्तान को न दे हथियार 


जयपुर टाइम्स
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन बर्केलमैन्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आने वाले दिनों में भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री ने कहा कि वह आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को हथियार और तकनीक मुहैया न कराए। बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि राजनाथ सिंह ने रूबेन बर्केलमैन्स से कहा कि भारत कई साल से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जूझ रहा है। इसलिए नीदरलैंड पाकिस्तानी सेना को हथियार, उन्नत प्रणालियां न दे और न ही कोई तकनीकी साझा करे। पाकिस्तान को हथियार देना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है। भारत के मित्र देशों को आतंक के प्रायोजकों का समर्थन नहीं करना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई दिल्ली में नीदरलैंड के युवा और गतिशील रक्षा मंत्री रूबेन बर्केलमैन्स से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। हम अपनी रक्षा साझेदारी को और गहरा और उन्नत करने के लिए तत्पर हैं। हमने रक्षा, साइबर सुरक्षा, इंडो-पैसिफिक और एआई जैसी उभरती हुई तकनीकों पर व्यापक चर्चा की।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने जहाज निर्माण, उपकरण और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने संबंधित रक्षा प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों और संगठनों को जोड़ने के अलावा एआई और संबंधित प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर भी चर्चा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास