Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महाकुंभ ने दिखाया भारत का विराट स्वरूप: पीएम मोदी  

महाकुंभ ने दिखाया भारत का विराट स्वरूप: पीएम मोदी  

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन पर विचार रखते हुए इसे भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ ने भारत के विराट स्वरूप को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और यह ‘सबका प्रयास’ का जीवंत उदाहरण बना।

पीएम मोदी ने आयोजन की सफलता का श्रेय प्रयागराज की जनता, उत्तर प्रदेश सरकार और देशभर से आए श्रद्धालुओं को दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होकर लोगों ने सुविधा-असुविधा की चिंता छोड़ी और अपनी परंपरा से गहरे जुड़ाव का परिचय दिया।

मोदी ने महाकुंभ को भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा कि इससे ‘एकता का अमृत’ और कई अन्य प्रेरणादायक तत्व प्राप्त हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह आयोजन हमारी राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला रहा, जिसने भारत को नई दिशा और संकल्पों को सिद्ध करने की प्रेरणा दी।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ऐतिहासिक घटनाओं को महाकुंभ से जोड़ते हुए कहा कि यह भी एक ऐसा पड़ाव था जिसमें जागृत होते भारत की झलक दिखी।

उन्होंने अपनी मॉरीशस यात्रा का उल्लेख करते हुए त्रिवेणी संगम का जल वहां के गंगा तालाब में प्रवाहित करने की घटना साझा की। साथ ही, महाकुंभ से प्रेरणा लेकर नदी उत्सव को बढ़ावा देने और जल संरक्षण की दिशा में काम करने की अपील की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास