Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की USAID फंडिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया  

भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की USAID फंडिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया  

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए USAID द्वारा किए गए कथित वित्तपोषण पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने वालों को बेनकाब करना आवश्यक है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बार फिर भारत में 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग पर सवाल उठाए और इसे चुनावी हस्तक्षेप बताया।

धनखड़ ने चाणक्य नीतिअपनाने की बात कहते हुए जोर दिया कि इस प्रकार के आक्रमण को जड़ से खत्म करना राष्ट्र धर्म है।

इसी बीच, एलन मस्क के नेतृत्व वाले अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने भारत में मतदान बढ़ाने के लिए आवंटित फंडिंग समेत कई सरकारी खर्चों में कटौती की घोषणा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास