Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा ने दिल्ली को तीसरा CM दिया: सुषमा के बाद रेखा गुप्ता बनीं दूसरी महिला, RSS से राजनीति की शुरुआत

हरियाणा ने दिल्ली को तीसरा CM दिया: सुषमा के बाद रेखा गुप्ता बनीं दूसरी महिला, RSS से राजनीति की शुरुआत

हरियाणा, जिसे 'देसां म्ह देस हरियाणा' कहा जाता है, ने एक बार फिर दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। आज शपथ लेने जा रहीं रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा के जींद जिले से संबंध रखता है। इससे पहले सुषमा स्वराजऔर अरविंद केजरीवाल का नाता भी हरियाणा से रहा है।

दिल्ली में अब तक चार महिला मुख्यमंत्री बनी हैं, जिनमें से दो—सुषमा स्वराज और रेखा गुप्ता—हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। दोनों RSS से जुड़ीं, वकील रहीं और भाजपा से सक्रिय राजनीति में आईं।

अरविंद केजरीवाल, जो हिसार के सिवानी मंडी में जन्मे थे, ने IIT से पढ़ाईके बाद UPSC क्लियर कर IRS ज्वाइन किया। बाद में वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के प्रमुख चेहरेबने और AAP की स्थापना कर दिल्ली के सीएम बने।

रेखा गुप्ता और सुषमा स्वराज में कई समानताएं हैं—RSS से शुरुआत, कानून की पढ़ाई, वकालत और दमदार वक्तृत्व कला। हरियाणा की इन शख्सियतों ने दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास