Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में समारोह 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में समारोह 

नई दिल्ली | शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। उनके साथ 6 मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इससे पहले रेखा गुप्ता हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने इस मौके पर कहा, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।"** भाजपा ने शीशमहल को चुनावी मुद्दा बनाया था और केजरीवाल पर इसमें करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था।

मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को जगह दी गई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।