Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि सुधारों की झलक : भागीरथ चौधरी

राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि सुधारों की झलक : भागीरथ चौधरी

दिल्ली/जयपुर/अजमेर, 31 जनवरी 2025। संसद के बजट सत्र की शुरुआत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कृषि क्षेत्र की प्रगति और किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का व्यापक उल्लेख किया गया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार कृषि के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते वर्षों में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

कृषि सुधारों के प्रभावी कदम

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया गया, जिससे जल की बचत और पैदावार में वृद्धि हुई है।

आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में सरकार का संकल्प

भागीरथ चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल क्रांति और किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, सस्ते कृषि ऋण उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार का लक्ष्य है कि भारत कृषि उत्पादों के निर्यात में अग्रणी स्थान प्राप्त करे और देश का किसान आत्मनिर्भर बने।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास