Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में चाहिए तालमेल वाली डबल इंजन सरकार: मोदी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
दिल्ली में चाहिए तालमेल वाली डबल इंजन सरकार: मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली को तकरार नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए। मोदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "आपदा सरकार" ने दिल्ली का पैसा लूट लिया है और विकास कार्यों को रोक रखा है। उन्होंने गारंटी दी कि भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा और दिल्ली को आधुनिक बनाया जाएगा।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने द्वारका में यशोभूमि जैसी परियोजनाएं शुरू कर दिल्ली के युवाओं को रोजगार दिया है। भाजपा की सरकार बनी तो झुग्गीवासियों को पक्के मकान, मुफ्त जल और गैस कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन अब दिल्ली के लोग सच पहचान चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि "दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास की रफ्तार तेज होगी।" उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देकर "आपदा सरकार" से मुक्ति दिलाने की अपील की।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।