Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे - करणी सेना

जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे - करणी सेना


अलवर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को मिनी सचिवालय के बाहर समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान लक्षमेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को वह अपनी गाड़ी लेकर दाऊदपुर से आ रहे थे तभी अल्ताफ, जावेद, शक्ति सहित कई लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभलते तब तक आरोपी हमला कर भाग गए। जिसकी शिकायत एनईबी थाने में दर्ज कराई गई। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। प्रदर्शन के दौरान सभी लोग मिनी सचिवालय के बाहर गेट पर बैठ गए। तभी एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने उन्हें ऑफिस बुलाकर उनसे ज्ञापन लिया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी। वहीं राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान दीपक सिंह तंवर, विक्रम सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, विश्वद्र चौधरी, सुशील सिंह, सोमवीर, बबलू बना, निशांत, अनुराग भदौरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा