Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जूली ने की ग्रामीण स्तर पर जनसुनवाई, बड़ी संख्या में परिवेदनाएं लेकर पहुंचे लोग

जूली ने की ग्रामीण स्तर पर जनसुनवाई, बड़ी संख्या में परिवेदनाएं लेकर पहुंचे लोग


अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए जूली ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने विद्युत विभाग की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा व उमरैण ब्लॉक के अधिकांश गांवों में बिजली की आपूर्ति ना के बराबर हो रही है। उन्होंने कहा कि न केवल घरेलू बल्कि किसान भी बिजली विभाग की बिजली देने की आंखमिचोली से परेशान है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में भी बिजली विभाग सुचारू बिजली आपूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जूली ने ठेकडा, पलाई बास, जगता बसई पडीसल), माचडी, सालपुर, कैरवाजाट, भडकोल, मालाखेडा, खेडला और पूनखर में सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर आमजन से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जूली के सामने रखी जिनके शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा