Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वन मंत्री ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया  

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वन मंत्री ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया  

जयपुर टाइम्स
अलवर (कासं.) वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 57वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को पुराना भूरासिद्ध स्थित मातृ वन में 57 पौधे लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हुए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण में सरकार की पहल:
मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने अलवर जिले में बायोडायवर्सिटी पार्क, नगर वन, और मातृ वन जैसी परियोजनाओं की शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी है। मंत्री ने बताया कि सिलीसेढ़ बांध से पेयजल की आपूर्ति, भाखेड़ा एनीकट का निर्माण, नटनी का वियर से जयसमंद बांध तक नहर का निर्माण और ईआरसीपी योजना जैसे प्रोजेक्ट अलवर के लिए जीवनदायिनी साबित होंगे।

आमजन को दिया पौधारोपण का संदेश:
मंत्री ने कहा कि पौधारोपण धरती मां के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर डीएफओ सरिस्का अभिमन्यु सहारण, पं. जलेसिंह, सतीश यादव, रजनीश जैमन और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार के संकल्प को मजबूत करते हुए आमजन को प्रेरित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा