Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल भविष्य के विकास का रोड मैप- संजय शर्मा

राजस्थान सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल भविष्य के विकास का रोड मैप- संजय शर्मा


- अलवर शहर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अलवर शहर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में 17 दिसंबर को राजस्थान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम एवं अभूतपूर्व रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो विकास से अछूता हो, जहां संपूर्ण राजस्थान में विकास अनवरत जारी है। वही अलवर शहर विधानसभा सहित संपूर्ण जिले में विकास के अनेक कार्य हुए हैं।
उन्होंने बताया कि एशिया का सबसे बड़ा चिडियाघर अलवर में बनने जा रहा है, अलवर शहर के पेयजल व्यवस्था के लिए सिलीसेढ़ योजना पर भी काम शुरू हो रहा है, नटनी बारा वियर से जयसमंंद तक पक्की नहर के निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। भाखेडा के पास एनिकट निर्माण, साइंस पार्क, शिवाजी पार्क प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तब्दील करना, शिशु वार्ड को शिशु चिकित्सालय बनाया गया है। प्रताप बंद से करणी माता होते हुए हनुमान जी मंदिर तक उच्च गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण शहर के जल स्तर सुधारने हेतु धोबी घट्ट सहित अन्य तीन स्थानों पर वर्षा जल एकत्रीकरण हेतु निर्माण कार्य सहित सैकड़ो विकास कार्य कि पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है ये विकास कार्य आगे भी और तीव्र गति से जारी रहेंगे। बैठक में जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी के जी खंडेलवाल व दिगंबर सैनी ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में की पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, महामंत्री गोवर्धन सिंह सिसोदिया, मंत्री मीना सैनी, प्रवक्ता नरेश धानावत, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, रवि यादव, हरीश अरोड़ा, राजेंद्र सैनी, विष्णु शंकर शर्मा, अरुण जैन, शीला जांगिड़, राम अवतार शर्मा, सुमन चौधरी, सीताराम चौधरी, दिनेश गुप्ता, सुनील मेठी, अशोक जैन, आनंद बेनीवाल, विजय कोली, संदीप बेनीवाल, राकेश यादव, आशीष अरोड़ा, महेंद्र पटवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा